फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   now shatrughan sinha support narendra modi as pm

राजनाथ की चेतावनी के बाद भी नहीं थम रहा मोदी प्रेम

Mon, 04 Feb 2013 09:12 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Mon, 04 Feb 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
now shatrughan sinha support narendra modi as pm

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की बड़बोले नेताओं को वाणी पर संयम रखने की सख्त चेतावनी के बावजूद पार्टी में नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन संबंधी बयानबाजी लगातार जारी है। भाजपा अध्यक्ष की अपील के बाद भी पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने अपने मोदी प्रेम का इजहार किया है। सिन्हा ने पार्टी नेता यशवंत सिन्हा के रुख का समर्थन किया है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि यशवंत जी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता है। वह हल्की बात कभी नहीं करते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर काफी सोच समझ कर बोलते हैं। मैं उनके बयान के साथ हूं। पटना साहिब से लोकसभा सांसद सिन्हा ने यशवंत को अपना बड़ा भाई करार दिया।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने पिछले हफ्ते कहा था कि भाजपा को अगले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए, इससे पार्टी को काफी लाभ होगा। बिहार भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने एक बार फिर मोदी के पक्ष में बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख ने चुप रहने का कोई आदेश नहीं जारी किया है। मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी को लाभ होगा। इसकी कई वजहें हैं। लोगों के बीच ऐसी भावना है कि मोदी को पीएम उम्मीदवार होना चाहिए।


मुख्य मुद्दों पर ध्यान दें एनडीए नेता: शरद
भाजपा के अहम सहयोगी जद(यू) ने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के बारे एनडीए नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को खत्म करने की अपील की है। जद(यू) नेता और एनडीए के संयोजक शरद यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की पार्टियों को प्रधानमंत्री पद की जगह आर्थिक संकट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे अहम राष्ट्रीय मुद्दों ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले छह दशकों में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए ऐसी रस्साकसी उन्होंने कभी नहीं देखी। जद(यू) पीएम पद की उम्मीदवारी के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की खिलाफत करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed