फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish should open ashram, Shivanand Tiwari statement creats uproar

नीतीश अब आश्रम खोल लें : राजद नेता के बयान पर महागठबंधन में रार, जेडीयू की दो टूक

Thu, 22 Sep 2022 11:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Sep 2022 11:53 AM IST
सार

राजद नेता ने पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा ‘नीतीश कुमार ने कहा था कि वह आश्रम खोलेंगे और आश्रम में राजनीतिक प्रशिक्षण देंगे, इसलिए वह नीतीश कुमार को कहेंगे कि आश्रम वाली बात याद रखिएगा।‘ 

विज्ञापन
Nitish should open ashram, Shivanand Tiwari statement creats uproar
राजद नेता शिवानंद तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में महागठबंधन सरकार बने अभी कुछ माह ही बीते हैं और रार शुरू हो गई है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वे अब आश्रम खोल लें और सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंप दें। 

विज्ञापन

पटना में राजद कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में तिवारी ने यह बात कह कर महागठबंधन में बखेड़ा खड़ा कर दिया है। तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को 2025 में कुर्सी छोड़ देना चाहिए। राजद नेता ने सीएम नीतीश कुमार को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा ‘नीतीश कुमार ने कहा था कि वह आश्रम खोलेंगे और आश्रम में राजनीतिक प्रशिक्षण देंगे, इसलिए वह नीतीश कुमार को कहेंगे कि आश्रम वाली बात याद रखिएगा। 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए और उसके बाद आश्रम खोलिए। इस आश्रम में वह भी चलेंगे।‘ 
विज्ञापन


सुनें क्या कह रहे हैं शिवानंद तिवारी
 



नीतीशजी अभी आश्रम नहीं खोलेंगे, आप तलाश करें : जदयू
उधर, तिवारी का बयान वायरल होते ही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राजद नेता तिवारी को सटीक जवाब दिया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने ट्वीट किया ‘बाबा, नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं, करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ है, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहार और देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है तो कोई और आश्रम की तलाश कर लें।‘

मैंने मजाकिया अंदाज में कहा था: शिवानंद तिवारी
बयान पर बवाल मचने के बाद शिवानंद तिवारी ने आज सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘सीएम नीतीश कुमार का बयान अच्छा था क्योंकि उन्होंने कहा कि उनकी कोई इच्छा नहीं है, वे युवाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसलिए मैंने तेजस्वी यादव को 2025 में सीएम बनाने के लिए कहा और मजाकिया अंदाज में मैंने कहा कि एक आश्रम खोला जाए और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण दिया जाए।‘  




नीतीश कुमार ने कही थी तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात
राजद नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर ताजा बयानबाजी की शुरुआत दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के बयान से हुई थी। मंगलवार को एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा था कि वे ‘इन्हीं लोगों‘ को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनकी इस बात को उठाकर शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को पुरानी बातें याद दिलाने का प्रयास करते हुए अपने मन और राजद की महत्वाकांक्षा को भी प्रकट कर दिया। राजद अभी भले नहीं, लेकिन 2025 में तेजस्वी यादव के सिर सीएम का ताज देखना चाहती है। नीतीश कुमार को केंद्रीय राजनीति में भेजकर राजद बिहार में फिर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed