{"_id":"59855e644f1c1b9a6e8b458f","slug":"now-bjp-is-monitoring-beef-issues-of-in-bihar-says-bihar-bjp-leader-bhuwar-ojha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ ले जा रहे लोगों को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पीटा, BJP नेता ने कहा- बिहार में अब हमारी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ ले जा रहे लोगों को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पीटा, BJP नेता ने कहा- बिहार में अब हमारी सरकार
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिले में बीफ तस्करों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना के बाद भाजपा नेता ने कहा कि अब बिहार में हमारी सरकार है।
विज्ञापन
बीजेपी राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य भुवर ओझा ने कहा कि 'हमने कई बार पुलिस से शाहपुर के रानीसागर इलाके में कसाईखाना होने की बात कही थी लेकिन उन्होंने हमारी बातों को अनदेखा किया। घटना बीजेपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सुनियोजित चाल थी। लेकिन राज्य में बीजेपी की सरकार है इसलिए अब हमारा मनोबल बढ़ा है।'
विज्ञापन
ओझा ने इस दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र मुस्लिम बहुल इलाके रानीनगर और बघाई का जिक्र किया और दोनों क्षेत्रों पर संदेह जाहिर किया।
उन्होंने यह भी बताया कि 'बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई अप्रिय घटना ना हो। और हम अपनी ही सरकार के खिलाफ किसी तरह का विरोध प्रदर्श नहीं कर रहे क्योंकि हम चाहते हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे लेकिन उनपर रहम न करते हुए जमकर पीटा गया।
बीफ को बर्फ से ढककर रखा गया था। इस दौरान तीन बीफ तस्करों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।