फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No one would have done this for bonfire-blanket: people kept watching to this applicant in saharsa

अलाव-कंबल के लिए ऐसा किसी ने नहीं किया होगा: सहरसा में दंड-बैठक करते डीएम ऑफिस पहुंच गया शख्स

Tue, 03 Jan 2023 09:08 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 03 Jan 2023 09:08 PM IST
सार

एक शख्स ने कड़ाके की ठंड में अलाव और कंबल की सरकारी व्यवस्था कराने को सहरसा डीएम से फरियाद लगाने के लिए अनूठा रास्ता अपनाया। यह व्यक्ति इसी ठंड में करीब एक किलोमीटर तक दंड-बैठक लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

विज्ञापन
No one would have done this for bonfire-blanket: people kept watching to this applicant in saharsa
इसी तरह एक किमी दंड बैठक करते पहुंचा आवेदक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी सिस्टम का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए भी बिहार में एक से बढ़कर एक रास्ता निकालते हैं लोग। इस बार एक शख्स ने कड़ाके की ठंड में अलाव और कंबल की सरकारी व्यवस्था कराने को डीएम से फरियाद लगाने के लिए अनूठा रास्ता अपनाया। सहरसा के डीएम को ज्ञापन देने के लिए यह व्यक्ति इसी ठंड में करीब एक किलोमीटर तक दंड-बैठक लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, यानी कलेक्ट्रेट पहुंचा। वह डीएम से मिलकर ही ज्ञापन देने के लिए अड़ा था, हालांकि अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) ने उससे ज्ञापन ले लिया।

विज्ञापन


स्टंट भी संभव, क्योंकि यहां नहीं हुआ निगम का चुनाव
चुनाव के विरोध में कोर्ट जाने के कारण सहरसा में नगर निकाय चुनाव नहीं हुए हैं। तैयारियों के बावजूद अधिसूचना में यहां का नाम नहीं था। अब एक फरवरी को चुनाव होने की संभावना बताई जा रही है। बताया जा रहा है दंड-बैठक से लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डीएम के नाम जनता की अपील करने वाला बैद्यनाथ (बैजनाथ) भगत नगर निगम के चुनाव में डिप्टी मेयर का प्रत्याशी हो सकता है। भगत ने ऐसा कुछ कहा नहीं, लेकिन यह चर्चा गरम है। भगत ने डीएम दफ्तर के सामने धरना देते हुए कहा कि अगर इस ज्ञापन का असर नहीं होगा तो 5 जनवरी से वह आमरण अनशन पर चला जाएगा। अगर उसे पुलिस हाजत में रखा जाएगा तो वहीं अनशन करेगा। फर्नीचर का काम करने वाले भगत का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में अमीरों के पास ढेर सारी व्यवस्था है, लेकिन गरीब-गुरबा ठिठुरकर मर रहा है। उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


दावा- डीएम ने कंबल बांटे, निगम जला रहा अलाव
भगत की मांग से उलट सरकारी दावे कुछ और कह रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि शहर में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और लोगों को इससे राहत मिली है। डीएम ने पिछले दिनों अस्पताल, स्टेशन जैसी जगहों पर देर रात घूमकर कंबल भी बांटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed