फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nk singh left nitish kumar, to join bjp

नीतीश को तगड़ा झटका, भाजपा को डबल बोनांजा!

Fri, 21 Mar 2014 06:24 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
nk singh left nitish kumar, to join bjp

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और इन दिनों भाजपा की मौज आ गई है। लोकसभा सीट और जीत की उम्मीद लिए, जो नेता यहां-वहां से टूट रहे हैं, वो सभी उसके पाले में जा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार का दिन भी कुछ ऐसा ही रहा। सवेरे उत्तराखंड से आने वाले कांग्रेस के नेता सतपाल महाराज ने भगवा दल का साथ पकड़ा और शाम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झटका लगा।
विज्ञापन


नीतीश के साथी एन के सिंह ने जेडी यू का साथ छोड़ मोदी बिग्रेड में शामिल होने का फैसला लगभग कर लिया है। 73 वर्षीय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि जब से नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा, तब से प्रदेश में प्रशासन और विकास पर बेहद बुरा असर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में होंगे शामिल?

nk singh left nitish kumar, to join bjp

ओपिनियन पोल की मानें, तो भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद जनता दल युनाइटेड को लोकसभा चुनाव में कुछ मुश्किलें पेश आ सकती हैं।

इस बार नीतीश को कुल 40 सीटों में से पांच सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि पिछले चुनाव में उसे 20 सीट मिली थीं। गठबंधन सहयोगी भाजपा के खाते में तब 12 सीटें गई थीं।


एन के सिंह 2008 में जद यू में शामिल हुए थे। उनकी गिनती देश के जाने-माने नौकरशाहों में होती है। इसके पहले वह राजस्व सचिव, योजना आयोग के सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

नहीं पट रही थी नीतीश से

nk singh left nitish kumar, to join bjp
दो महीने पहले बिहार के सीएम नीतीश ने सिंह का नाम राज्यसभा के लिए दोबारा आगे नहीं बढ़ाते हुए उन्हें बांका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को कहा था। हालांकि सिंह ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।


उनका भाजपा में जाना नीतीश के लिए झटका है। पिछले साल भाजपा से जद यू के रिश्ते खत्म होने से पहले सिंह ने नीतीश से लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का समर्थन करने को कहा था, लेकिन नितीश ने 2002 का गुजरात दंगे का हवाला देते हुए विरोध किया था। और बाद में भाजपा से ‌गठबंधन तोड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed