फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nityanand Rai statement on RJD Bihar win Kashmir Terrorist, Tejashwi Yadav says What to say on terror unemployment

'बिहार में आतंकी लेंगे पनाह...' केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति, बचाव में उतरी भाजपा

Wed, 14 Oct 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Nityanand Rai statement on RJD Bihar win Kashmir Terrorist, Tejashwi Yadav says What to say on terror unemployment
तेजस्वी यादव-नित्यानंद राय - फोटो : PTI

बिहार चुनाव में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि राजद के जीतने पर बिहार में कश्मीर से आए आतंकी पनाह लेंगे। वहीं, विपक्ष इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री पर हमलावर हो गया है। दूसरी तरफ, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान का बचाव किया है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राय के बयान के बहाने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि वह बेरोजगारी के आतंक पर क्या कहेंगे। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने पूछा- बेरोजगारी और गरीबी के आतंक पर क्या कहेंगे
तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन

 
भाजपा ने बयान का किया बचाव
वहीं, भाजपा की तरफ से नित्यानंद राय के बयान का बचाव किया गया है। भाजपा नेता और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा, नित्यानंद जी के बयान का मतलब था कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रही है। एक तरह से उनकी टिप्पणी को घुमाया जा रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में कहा।
 
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने क्या कहा था
दरअसल, एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 'बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आकर यहां बिहार की धरती पर पनाह लेगा।' 


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बयान को बिहार की विपक्षी पार्टियों ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने कहा है कि 'ऐसे मंत्री को केंद्र सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। राष्ट्रपति अविलंब इस मामले का संज्ञान लें। भाजपा नेता चुनावी प्रक्रिया को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed