{"_id":"657eef9494cb761b2d070ad5","slug":"nityanand-rai-says-chaotic-situation-in-bihar-jitan-manjhi-demanded-imposition-of-president-s-rule-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: नित्यानंद ने तंज कर कहा- बिहार में अराजक स्थिति; जीतन मांझी ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: नित्यानंद ने तंज कर कहा- बिहार में अराजक स्थिति; जीतन मांझी ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Sun, 17 Dec 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:24 PM IST
सार
Bihar Hindi News: जहानाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम जीतन मांझी और सांसद नित्यानंद राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राय ने कहा कि बिहार सरकार कुर्सी बचाने में लगी है और स्थिति अराजक होती जा रही है। वहीं, मांझी ने कहा कि नीतीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शरीक होते पूर्व सीएम मांझी और सांसद नित्यानंद राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और बिहार सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जो गोपालगंज में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या की गई है, इसके लिए बिहार सरकार पूर्ण रूप से दोषी है। सरकार को अविलंब इस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
'दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी'
संसद की सुरक्षा के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ अपनी रोटी सेंकने में मशगूल है। सत्ता का सुख भोग रही है।
विज्ञापन
'नीतीश की सरकार गूंगी और बहरी है'
पूर्व सीएम मांझी ने जोर देते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल समरस समाज के निर्माण को लेकर आगे बढ़े थे। लेकिन नीतीश कुमार की सरकार गूंगी और बहरी सरकार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यही कारण है कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें किसी कार्यक्रम में बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। खासकर मीडिया के सामने मुख्यमंत्री को नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
'बिहार में जल्द राष्ट्रपति शासन लागू करें'
जीतन राम मांझी में मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नीतीश कुमार की सरकार को हटाकर जल्द से जल्द बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करें, क्योंकि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दरअसल, जीतन मांझी रतनी प्रखंड के अवगिला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। वहीं, इस मौके पर एनडीए के कई नेतागण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।