फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish we will give 35 percent reservation to womens

नीतीश बोले, महिलाओं को देंगे सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण

Sat, 29 Aug 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 29 Aug 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
nitish we will give 35 percent reservation to womens

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार को सवा लाख करोड़ रुपये के पैकेज के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया।

विज्ञापन


नीतीश ने फिर से सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। इस विजन के मुताबिक हर घर में बिजली-पानी का कनेक्शन होगा और शौचालय बनाया जाएगा। सीएम ने पूरी तरह से युवाओं और महिलाओं पर दांव खेला है।
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि यह विजन डॉक्यूमेंट उनके अपने अनुभव पर आधारित है। इससे पार्टी, सरकार और गठबंधन का कोई संबंध नहीं है। अगर जनता फिर मौका देती है तो यह अगले पांच साल की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा निःशुल्क वाई-फाई

nitish we will give 35 percent reservation to womens

सीएम ने कहा कि हम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करेंगे। यह सभी बैंकों में उपलब्ध होगा। इसके तहत 12वीं के छात्रों को चार लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। सरकार इसके ब्याज में तीन फीसदी की सब्सिडी देगी।

इसके अलावा 20 से 25 साल के बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत नौ महीनों तक एक हजार रुपये दिए जाएंगे। यह भत्ता दो बार नौ-नौ माह के लिए लिया जा सकता है।

उद्यमिता विकास में मदद के लिए 500 करोड़ रुपये के उद्यमिता विकास फंड की स्थापना की जाएगी। नीतीश ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में निशुल्क वाई-फाई सुविधा देने की भी बात कही है।

ये मेरे दिल की बात

nitish we will give 35 percent reservation to womens

राज्य में पांच नये मेडिकल कॉलेज, सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज, अनुमंडल स्तर पर महिला आईटीआई, इंजीनियरिंग स्कूल, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करने की योजना बताई।

इस दौरान नीतीश ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने हर वादे को जुमला बता रहे हैं। हम सिर्फ एक्ट करते हैं और वो रिएक्ट करते हैं। यह मेरी दिल की बात है, न कि मन की बात (दिमाग की बात)।

उन्होंने मोदी के पैकेज को अति प्रचारित और पुरानी योजनाओं की रीपैकजिंग करार देते हुए कहा कि विजन डॉक्यूमेंट संभव है तथा इसके लिए जरूरी संसाधन जुटाने के बारे में काम कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed