फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish wants rjd support in rajyasabha byelection

'आरजेडी से समर्थन राजनीतिक मजबूरी नहीं'

Mon, 16 Jun 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Mon, 16 Jun 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
nitish wants rjd support in rajyasabha byelection

जद(यू) नेता और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि राजद से समर्थन लेना उनकी राजनीतिक मजबूरी नहीं, बल्कि राजनीतिक परिस्थिति की मांग है।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू यादव से राज्य सभा उपचुनाव में समर्थन की सार्वजनिक अपील की।

नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा, बिहार की जदयू सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। भाजपा की साजिश को नाकाम करने के लिए गैर भाजपा दलों को एकजुटता दिखानी होगी।"
विज्ञापन

आरजेडी, कांग्रेस से मांगा सहयोग

nitish wants rjd support in rajyasabha byelection

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले पर उनकी लालू प्रसाद के अलावा कांग्रेस नेता अशोक चौधरी और सदानंद सिंह से बात हुई है।

नीतीश कुमार ने कहा, "जिन मूल्यों पर उन्होंने मांझी सरकार को पहले समर्थन दिया था, आज भी मैंने उन्हीं आधार पर समर्थन देने की अपील की है।"

नीतीश कुमार ने कहा, "भाजपा के एक बडे़ नेता के घर पर बागी विधायकों ने राज्य की मांझी सरकार को अस्थिर करने का ‘गेम प्लान’ बनाया गया है, जिसे विफल किया जाएगा।"

'सफल नहीं होगा भाजपा का गेम प्लान'

nitish wants rjd support in rajyasabha byelection

जेडीयू नेता ने कहा, "इस संबंध में उन्होंने राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अलावा कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से राज्यसभा के उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की है।"

उन्होंने कहा, "हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभी भाजपा की साजिशों को नाकाम करने के लिए सबका दायित्व बनता है कि एकजुट होकर उनका मुकाबला करें।"

भाजपा और राजद की सीट पर जदयू की ओर से उम्मीदवार देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में उतरना चाहिए था, उनकी सीट थी, लेकिन वो नहीं उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed