फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish to give tough fight to his friends in assembly elections

बंगाल में वाम के साथ तो केरल में वाम के सामने होंगे नीतीश

Tue, 15 Mar 2016 04:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Tue, 15 Mar 2016 04:51 AM IST
सार

  • असम में जदयू लड़ेगा कांग्रेस के खिलाफ
  • पश्चिम बंगाल में जहां नीतीश ममता बनर्जी के खिलाफ दिखेंगे

विज्ञापन
Nitish to give tough fight to his friends in assembly elections
नीतीश कुमार

विस्तार

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू ने राज्यवार गठबंधन बनाने के संकेत दिए हैं। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जदयू अधिकतर जगहों पर कांग्रेस के साथ दिखेगा, लेकिन असम में जदयू कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन करने जा रहा है। 

विज्ञापन


असम में अजमल की पार्टी एयूडीएफ के साथ गठबंधन लगभग तय है। जदयू वहां पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसी प्रकार नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री ममता से मुकाबला करेंगे, लेकिन केरल में वह कांग्रेस के साथ वाम मोर्चा को चुनौती देने का मन बना चुके हैं। ऐसे में अगले महीने होने वाले इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्प राजनीतिक लड़ाई देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जहां नीतीश ममता बनर्जी के खिलाफ दिखेंगे, वहीं असम में तरुण गगोई के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। ये दोनों न केवल नीतीश के समर्थक खेमे में माने जाते हैं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव में इन्होंने खुलकर नीतीश का समर्थन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के समर्थन से तो नीतीश कुमार बिहार में सरकार चला रहे हैं। राज्यवार गठबंधन पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि ऐसा राजनीति में होता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो नीतीश कुमार दोनों राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed