फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish targeted bjp and rss

नीतीश ने संघ पर कसा तंज, 'बदली तो केवल हाफ पैंट'

Sat, 26 Mar 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 26 Mar 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
nitish targeted bjp and rss

राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर और संगठन की पहुंच गांवों तक बनाने का संकल्प लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बदलाव आया है तो केवल इतना कि हाफ पैंट अब फुल पैंट में बदल गया है। 
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ देश में जो शक्तियां या पार्टी हैं, हम उनके प्रति सकारात्मक नजरिया रखते हैं। नीतीश ने कहा कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा करने की बजाय यह लोगों को लव जिहाद से लेकर घर वापसी तक जैसे मुद्दों में उलझा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल गुरु का पक्ष लेने वालों से समर्थन मांग रहे राम माधव 

nitish targeted bjp and rss

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर चल रहे विचार-विमर्श को लेकर नीतीश ने कहा कि अफजल गुरु के पक्ष में जम्मू-कश्मीर विधानसभा से प्रस्ताव पास है और जो प्रस्तावक थे, राम माधव उन्हीं से समर्थन मांगने गए हैं। 

सैनिकों का अपमान करनेवाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनाह दे रहे हैं। नीतीश ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार अपने विधायकों की कारगुजारी पर कार्रवाई करती है, लेकिन भाजपा मुजफ्फरनगर के विधायक पर अब तक कार्रवाई नहीं कर पाई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा ठोक दिया गया, उसे जेल में डाल दिया गया, लेकिन अब तक केंद्र सरकार साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में विकास के संकल्प कार्यकर्ताओं को रटाया गया। अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। सुशासन का मंत्र समझाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed