{"_id":"573ef8764f1c1b9857ac7cde","slug":"nitish-says-all-secular-parties-will-unite-against-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्यूलर ताकतों को भाजपा और संघ के खिलाफ होना होगा एकजुटः नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्यूलर ताकतों को भाजपा और संघ के खिलाफ होना होगा एकजुटः नीतीश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत ने विरोधियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, यही कारण है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा विरोधी दलों से आह्वान किया है कि भाजपा और संघ को रोकने के लिए सभी सेक्यूलर ताकतों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे के जवाब में संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में कहा कि जो लोग भाजपा और संघ की विचारधारा का समर्थन नहीं करते अब जरूरत है कि वे सब एक मंच पर आ जाएं।
विज्ञापन
नीतीश ने दावा किया कि उनकी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात हुई है और वो संघ मुक्त भारत के लिए उनके साथ आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा मैंने ममता को जीत की बधाई दी जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए लालू और उनके साथ आने को तैयार हैं। उन्होंने असम में भाजपा की जीत को कमतर करते हुए कहा कि वहां के नतीजे पहले से अपेक्षित थे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसपे भाजपा ज्यादा खुश हो सके।
विज्ञापन