फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish lambasts BJP for 'cowardly act'

बीजेपी के वॉकआउट पर नीतीश कुमार ने लगाई लताड़

Sat, 24 May 2014 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Nitish lambasts BJP for 'cowardly act'

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा से बीजेपी के वॉकआउट पर लताड़ लगाते हुए बीजेपी के ऐसा करने को बहुत की कायरता पूर्ण बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी इस विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्यों में से हैं। परिश्रम, संघर्ष और नेतृत्व के बल पर इन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

आज इन्होंने विश्वास मत के लिए अपनी बात, सरकार के काम और बिहार के विज़न को निर्णायक ढंग से प्रस्तुत किया।

अब तक भाजपा के नेता मुख्यमंत्री को रिमोट कंट्रोल और रबर स्टैम्प कहते रहे। परन्तु जब मुख्यमंत्री ने दू टूक तरीके से बिहार के विकास की कहानी और विज़न रखा तो भाजपा के नेताओं से बर्दाश्त नहीं हुआ, मुख्यमंत्री की निर्णायक भूमिका को देखकर ये हिम्मत नहीं कर सके कि उनका सामना करते।
विज्ञापन


तो लोकतंत्र को ताक पर रखकर बिना किसी मुद्दे के भाजपा ने कायरों की तरह वॉक आउट कर दिया!

जाते हुए कहा – आप बिहार के विकास की बात मत करिए, हम नहीं सुनेंगे, इसलिए जाते हैं! जिस ऐतिहासिक क्षण में भाजपा ने अपने आचरण से बिहार को कलंकित किया है, वो लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब नई सरकार को विश्वास मत प्राप्त हो गया है, हम आश्वस्त हैं कि बिहार की रफ़्तार धीमे नहीं होगी । बिहार में बहुत से काम रफ़्तार पकड़ चुके हैं – बिजली, सड़क, पुल, अस्पताल, स्कूल, क़ानून व्यवस्था, सांस्कृतिक विकास और भी काफी कुछ ।

हमें यकीन है कि नई सरकार इस रफ़्तार को तेज़ करेगी और साथ ही अन्य रचनात्मक कदम भी उठायेगी । हमें उम्मीद है कि आप नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे । जय बिहार, जय भारत ।

यह सारी बातें नीतीश कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कीं और जतिन मांझी के साथ की तस्वीरें भी फेसुबक पर अपलोड कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed