{"_id":"5fab3d0a8ebc3e9b96617098","slug":"nitish-kumar-will-be-sworn-in-as-bihar-cm-for-the-seventh-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Result: नीतीश कुमार बनेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री, जानिए कब-कब बने बिहार के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election Result: नीतीश कुमार बनेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री, जानिए कब-कब बने बिहार के सीएम
Wed, 11 Nov 2020 07:08 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
एग्जिट को पोल को झूठा साबित करते हुए, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। अब नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेंगे। भाजपा ने साफ कर दिया था कि जदयू की कम सीटें आएंगी तो भी उनके नेता नीतीश कुमार ही होंगे। भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन
जानिए कब कब बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में अपनी एक अलग छवि बनाने वाले नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के सीएम की शपथ लेंगे।
- नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
- नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।
- 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।
- 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
- राजद के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।
- राजद से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
आपको बता दें, नीतीश कुमार बिहार चुनाव की कई रैलियों में ये घोषणा कर चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव होगा। नीतीश ने बिहार पर लंबे अरसे से राज किया है। इस बार नीतीश कुमार को लालू यादव के बेटे तेजस्वी से कड़ी टक्कर मिली। अब विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश के नाम पर मुहर लगेगी जिसके बाद उनका शपथग्रहण होगा।