{"_id":"7b8cbe4b6fd72e18bd5ff6f294b4c787","slug":"nitish-kumar-slams-bjp-for-hunkar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पब्लिसिटी के लिए सनसनी फैला रही है बीजेपी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पब्लिसिटी के लिए सनसनी फैला रही है बीजेपी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के साथ जदयू की बढ़ती निकटता को देखते हुए भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति और आक्रामक हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ‘हुंकार रैली’ में खलल डालने की साजिश के तहत नीतीश ने पटना में उसी दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम आयोजित करवा दिया है।
राष्ट्रपति के स्वदेश लौटने पर भाजपा उनसे मिलकर आग्रह करेगी कि वे जदयू के ऐसे किसी षड्यंत्र का शिकार नहीं बनें। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी को निशाना बनाने के लिए नीतीश अब राष्ट्रपति के कंधे का सहारा ले रहे हैं। मोदी की रैली पटना के गांधी मैदान में है।
विज्ञापन
उसी दौरान उसी इलाके में राष्ट्रपति को भी एक कार्यक्रम में शामिल होना है। भाजपा को आशंका है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा का बहाना बनाकर लोगों को रैली में आने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में यदि पुलिस और आम जनता के बीच कोई अप्रिय घटना हो गई तो जदयू सरकार इसका ठीकरा मोदी पर फोड़ देगी। इस आशंका से चिंतित भाजपा ने नीतीश पर हमले तेज कर दिए हैं।
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार हमेशा से दूसरे दलों की रैलियों में बाधा डालने के लिए इसी तरह की हरकतें करते रहे हैं।
मसलन, राजद की रैली होने पर वे उसी दिन कैबिनेट से बड़ा फैसला करवा लेते थे और रैली से ज्यादा सुर्खियां बटोर लेते थे।
उन्होंने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री के इन हथकंडों के बावजूद मोदी की हुंकार रैली इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी।
शाहनवाज ने इस दलील को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति का बिहार में 26 व 27 अक्तूबर का कार्यक्रम प्रदेश सरकार का नहीं है और यह एक गैर सरकारी संस्था का है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बिहार के दौरे पर आ रहे हैं तो उनके दर्जे के अनुसार राज्य सरकार को व्यवस्थाएं करनी ही हैं। इसलिए तय है कि राज्य सरकार की सहमति से यह कार्यक्रम बनाया गया।
राष्ट्रपति भवन से तय हुआ राष्ट्रपति का कार्यक्रम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बिहार में 26 और 27 अक्तूबर के कार्यक्रम को राष्ट्रपति भवन ने जुलाई माह के अंत में ही अंतिम रूप दे दिया था।
इस बारे में प्रदेश सरकार से कोई सलाह मशविरा नहीं किया गया। ऐसे में कार्यक्रम के निर्धारण में उनकी कोई भूमिका नहीं है। भाजपा केवल पब्लिसिटी के लिए सनसनी फैला रही है।