{"_id":"5b336d9e4f1c1bf86e8ba2c1","slug":"nitish-kumar-says-consumption-of-alcohol-is-not-a-failure-of-law-it-is-result-of-malicious-mentality","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी के बावजूद शराब का सेवन कानून की विफलता नहीं, दूषित मानसिकता का परिणाम : नीतीश कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी के बावजूद शराब का सेवन कानून की विफलता नहीं, दूषित मानसिकता का परिणाम : नीतीश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब और अन्य मादक पदार्थ के सेवन से हुई मौत की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग नहीं मानते हैं और ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनके लिए जानलेवा हो गयी है। यह हमारे कानून की विफलता नहीं बल्कि कुछ लोगों की दूषित मानसिकता का परिणाम है।
अधिवेशन भवन में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि हाल ही में बेगूसराय में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर आयी है। जांच से पता चला है कि इनलोगों ने सर्जिकल स्पिरिट का सेवन किया था।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रोहतास, वैशाली एवं गोपालगंज जिले में भी जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हुई थी। यह सोचने वाली बात है कि समाज में कुछ ऐसी मानसिकता के लोग हैं, जो शराब के गलत कारोबार में लिप्त हैं और उसका सेवन करने वाले लोग इसका शिकार होते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा कि पदाधिकारियों को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये प्रचार करने की जरुरत है ताकि लोग इसे जानें और इससे सतर्क रहें। इन सब चीजों के प्रति अभियान चलाकर लोगों को मानसिक तौर पर मजबूत करने की जरुरत है। मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, इसके लिए अपने देश में भी कानून हैं और हमलोग भी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।