फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar said on getting empty liquor bottles in Patna investigation is being done officials on alert Latest News Update

बिहार: जातिगत जनगणना पर सीएम नीतीश बोले- सर्वदलीय बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर फैसला होगा

Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में शराब की खाली बोतलें मिलने की घटना की जांच की जा रही है। दोनों एंगल से जांच की जा रही है कि कहीं किसी ने वास्तव में शराब पी है या फिर बोतल को इलाके में फेंक दिया गया है। अधिकारी अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन
Nitish Kumar said on getting empty liquor bottles in Patna investigation is being done officials on alert Latest News Update
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में शराबबंदी का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पटना में शराब की कुछ खाली बोतलें मिली थीं। इसके बाद से ही नीतीश सरकार पर सवालिया निशान उठाए जाने लगे थे। विपक्ष भी राज्य सरकार पर हमलावर हो गया था। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में शराब की खाली बोतलें मिलने की घटना की जांच की जा रही है। दोनों एंगल से जांच की जा रही है कि कहीं किसी ने वास्तव में शराब पी है या फिर बोतल को इलाके में फेंक दिया गया है। अधिकारी अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने जाति आधारित जनगणना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सहमति के आधार पर फैसला लिया जाएगा। हमलोग इसे करना चाहते हैं, हमने आपस में बात कर ली है। सभी से बात होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर हम पहले ही से जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इसलिए सर्वदलीय बैठक करना चाहते हैं ताकि इस संबंध में सबकी समझ स्पष्ट हो। सर्वदलीय बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर फैसला होगा और सरकार उसका एलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में शराबबंदी के बावजूद शराब की खाली बोतलें मिलने के संबंध में मीडिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले अच्छे कार्यों की खबर दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों ने नहीं छपती है, लेकिन ऐसी नकारात्मक घटनाओं की खबर प्रमुखता से छपती है। उन्होंने कहा कि हमें सबकुछ समझ आता है, लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन समझते हैं कि कुछ तो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed