रामविलास के बयान के पक्ष में उतरे नीतीश, कहा-बर्दाश्त नहीं कम्युनल पॉलिटिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना उनके एजेंडे में है। टीडीपी की आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पत्रकारों के सवालों पर नीतीश कुमार ने कहा है कि टीडीपी जो विशेष राज्य की मांग कर रही है, वह कोई नई मांग नहीं है।
बिहार के लिए शुरू से ही उनकी ये मांग रही है और आज भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर वो कायम हैं।
राजद की ओर से इस मसले पर हो रही बयानबाजी पर नीतीश ने कहा कि बड़ा अजीब है कि जिन्हें कभी इस बात की चिंता नहीं रही वे आज उनसे सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के मुद्दे पर उनकी कोई चुप्पी नहीं है। अल्पसंख्यकों को लेकर रामविलास पासवान के बयान पर नीतीश ने कहा कि वे न तो भ्रष्टाचार से समझौता कर सकते हैं और न ही समाज को बांटने वाली राजनीति से।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जितना उनकी पार्टी ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। वे भी चाहते हैं कि सद्भावना कायम रहे। पार्टियां अलग-अलग हैं, लेकिन सरकार वे चला रहे हैं। सोनिया गांधी की अन्य दलों के साथ भोज के सवाल पर नीतीश ने कहा कि विपक्ष के साथ भोज करना क्या गलत है।