Bihar News: मंत्री शीला से क्या पूछ बैठे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? जदयू दफ्तर से निकले तो कुछ नहीं बोले
JDU Party: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार 7 दिन बाद फिर से जदयू दफ्तर पहुंचे। कार्यकताओं से मुलाकात के बाद जनता दरबार को भी देखना पहुंचे वहां पर मंत्री को कई दिशा निर्देश दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दरबार में भी चले गए नीतीश कुमार
इधर, नीतीश कुमार जब आए थे तब उस समय जदयू दफ्तर में मंत्रियों का साप्ताहिक जनता दरबार चल रहा था। नीतीश कुमार जनसुनवाई हॉल में भी अचानक ही पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनने की प्रक्रिया का जायजा लिया। जनता दरबार में मंत्री शीला कुमार मौजूद थीं। नीतीश कुमार ने मंत्री से बातचीत की। उनसे काम काज के बारे में जानकारी ली। पूछा कि सबकुछ ठीक तरह से चल रहा है न? किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है न? इसके मंत्री ने भी कहा कि सबकुछ ठीक चल रहा है। नीतीश कुमार ने लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मंत्री को शिकायतकर्ताओं की शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया। करीब 25 मिनट बाद नीतीश कुमार जदयू दफ्तर से बाहर निकल गए। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन वह बिना कुछ ही चले गए।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?
इस मामले में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार नियमित रूप से पार्टी कार्यालय आते हैं और हम सभी को मार्गदर्शन देते रहते हैं। उनके नेतृत्व, नीतियों, सिद्धांतों और विजन के तहत ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावों पर पलटवार करते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत है। तेजस्वी यादव हमेशा किसी न किसी नए मुद्दे की तलाश में रहते हैं। विकास हो या जनता से जुड़ा कोई संवेदनशील विषय, जो व्यक्ति सदन से लगातार गायब रहता हो और अपना समय पिकनिक मनाने में बिताता हो, उससे जनता के प्रति किसी वास्तविक प्रतिबद्धता की उम्मीद नहीं की जा सकती।