फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar poaching legislators: Lalu Prasad

मुस्लिम वोट के लिए नाटक कर रहे नीतीश: लालू

Sat, 15 Jun 2013 08:01 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 15 Jun 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar poaching legislators: Lalu Prasad

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


लालू ने कुमार को अवसरवादी करार दिया और कहा कि वे मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी के विरोध का नाटक कर रहे हैं।  

जद-यू और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और सांप्रदायिक ताकतों के विरोध का नाटक सिर्फ मुस्लिमों के वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं।


राजद प्रमुख ने सवाल किया कि अगर उनका विरोध सच्चा है तो फिर उन्होंने 2002 में गुजरात दंगे के बाद राम विलास पासवान की तरह राजग से नाता क्यों नहीं तोड़ा।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि नीतीश अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री थे, लेकिन उन्होंने साबरमती ट्रेन अग्निकांड की जांच के आदेश नहीं दिए थे।

क्या ऐसा कर उन्होंने मोदी की मदद नहीं की थी।

लालू ने कहा कि कुमार को जनता को यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मेजबानी क्यों की थी।

फेडरल फ्रंट के गठन की संभावना पर लालू ने कहा कि नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे नेता पर विश्वास करना बहुत ही कठिन है।

उन्होंने कहा कि जद-यू कुछ और नहीं, बल्कि नीतीश कुमार और शरद यादव के नेतृत्व में अवसरवादियों का एक दल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed