{"_id":"5c4813f9bdec2229c12b7f92","slug":"nitish-kumar-in-support-of-evm-says-it-strengthened-right-of-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के समर्थन में आए नीतीश कुमार, कहा- 'इसने वोट के अधिकार को दी मजबूती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के समर्थन में आए नीतीश कुमार, कहा- 'इसने वोट के अधिकार को दी मजबूती'
Wed, 23 Jan 2019 12:45 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम पर छिड़े विवाद पर बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोलते हुए कहा कि ईवीएम पूरी तरह ठीक है, वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट (वीवीपीएट) की व्यवस्था हर बूथ पर रहेगी, कोई समस्या नहीं होगी। मैं ईवीएम के बारे में कही जा रही बातों से सहमत नहीं हूं। ईवीएम ने लोगों के वोट के अधिकार को मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान सैयद शुजा नाम के कथित साइबर एक्सपर्ट ने ईवीएम हैकिंग की बात उठाई थी। जिसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने बैलट पेपर से चुनाव कराने की बात कही थी। इससे पहले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने ईवीएम विवाद पर कहा था कि कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि जब इतनी सारी मशीनें हैक हो सकती है तो ईवीएम क्यों नहीं, आखिर ईवीएम भी मशीन ही है। बहरहाल, चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक होने के दावों को खारिज कर दिया है।Bihar CM Nitish Kumar: EVM is perfectly fine&when there will be VVPAT (Voter-verifiable paper audit trail) at every booth, then there will be no problem at all. I don't agree with the things that are being said related to EVM. EVM has strengthened people's right to vote. pic.twitter.com/uRd4rOpT6I
— ANI (@ANI) January 23, 2019विज्ञापन
विज्ञापन