फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar government in transfer postings

बिहार : नीतीश के मंत्री ने खोली सुशासन की पोल !

Sun, 18 Dec 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar government in transfer postings
nitish kumar - फोटो : ani

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार के उत्पादन निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान को बर्खास्त करने की मांग की है। मोदी ने मंत्री मस्तान के एक लेटर जारी किया है। इसमें आरोप लगाया है कि सुशासन के दंभ भरने वाली वर्तमान सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल किस तरह खेला जा रहा है।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने दावा किया है कि मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने  23 नवम्बर को अपने सरकारी लेटर पैड पर पूर्णिया के डीएम को अमौर व बैसी प्रखंड के 20 पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सूची ट्रांसफर के लिए भेजी जिसमें न तो उनके खिलाफ कोई शिकायत थी और न ही कोई कारण बताया गया था।
विज्ञापन


मोदी ने आरोप लगाया कि ट्रांसफर के दबाव बनाने की मंत्री मस्तान की कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन सरकार में तबादला और पदस्थापन उद्योग का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि अब्दुल जलील मस्तान जो नीतीश सरकार में उत्पादन निबंधन मंत्री हैं, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पूर्णिया के जिलाधिकारी को यह लेटर लिखा, जो ना केवल आपत्तिजनक है, बल्कि बिहार में चल रहे ट्रांसफर पोस्टिंग के गोरखधंधे को बेनकाब करता है। बता दें कि मस्तान कांग्रेस कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed