{"_id":"57e22e8a4f1c1b8341a838a9","slug":"nitish-kumar-face-criticism-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को पांच लाख की घोषणा कर घिरे नीतीश, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को पांच लाख की घोषणा कर घिरे नीतीश, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले में शहीद हुए बिहार के तीन जवानों के लिए सबसे कम मात्र 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर फंसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक हल्कों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर मजाक उड़ रहा है।
विज्ञापन
यहां तक की शहीद अशोक की पत्नी ने नीतीश कुमार द्वारा दी गई पांच लाख की रकम को यह कहकर ठुकरा दिया था कि उनका पति देश के लिए शहीद हुआ था शराब पीकर नहीं मरा। शहीद की पत्नी ने बिहार सरकार को भिखारी तक कह डाला कहा दूसरी सरकारें जहां 20 और 10-10 लाख दे रही हैं वहीं नीतीश सरकार भीख बांट रही है।
विज्ञापन
हालांकि इस मुद्दे पर हर तरफ से आलोचना होती देखबिहार सरकार ने तुरंत मुआवजा राशि बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दी। लेकिन इसके बाद भी लोग उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है, ट्वीटर पर तो लोग उनके पीछे पड़ गए हैं। देखिए नीतीश कुमार का ट्वीट और उन्हें किए गए ट्वीट्स-
#UriAttacks में शहीद बिहार के तीन जवानों के आश्रितों को 5 लाख रु, जिला प्रशासन द्वारा सम्मान के साथ अंतिम संस्कार https://t.co/Krzubz8bAB
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 19, 2016
ट्वीटर पर जमकर उड़ा मजाक
nitish tweet
- फोटो : twitter
sudhanshussingh लिखते हैं कि, भिक्षा दे रहे हैं क्या? आप एक अकाउंट खोलिए हम लोग पैसे देंगे।
P.K. Mukherjee लिखते हैं, अगर हमारे ओलंपियन और क्रिकेटरों को करोडों दिए जा सकते हैं तो शहीदों को क्यों नहीं?
Anamika Singh ने कटाक्ष किया, 5 लाख? इतना तो शहाबुद्दीन के रिहाई पर जश्न मनाने में खर्च कर दिए आपके लालटेन वाले मित्र! ये भी रख लीजिए! अगली बार काम आ जाएंगे!
rajni लिखती हैं, sir एक खिलाडी पदक लाता हैं उसको 5 cr एक जवान को मात्र 5 lakh ,कुछ को शर्म किजिये

लोगों ने नीतीश के साथ लालू और शहाबुद्दीन को भी लपेटा
आलोक लिखते हैं कि, पांच लाख क्यों???? बाकी क्या शहाबुद्दीन के लिए बचा रखे हैं या चारा चोर के लिए।
राजेश कुमार यादव सर, बिहार की जनता अगर एक एक रुपया भी देगी तो आठ करोड़ हो जाएगा, किसी को दुख मत दीजिए।
सतीश सिंह लिखते हैं, जहरीली सर पीकर मरने वालों को चार लाख और देश के लिए अपना बलिदान देने वालों को मात्र पांच लाख।
पंकज शर्मा लिखते हैं कि साहेब मजाक करना थोड़ा कम करिए, पांच लाख बिहार पुलिस का दरोगा एक रात में कमा लेता है।