{"_id":"583e7d904f1c1b2d1ede6796","slug":"nitish-kumar-explains-how-he-refused-mamata-banerjee-on-notes-ban-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : नीतीश ने ममता बनर्जी के समर्थन नहीं करने के बताए ये कारण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी : नीतीश ने ममता बनर्जी के समर्थन नहीं करने के बताए ये कारण...
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पटना में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करने वाली हैं। इससे पहले ममता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटबंदी के विरोध में हिस्सा लेने के लिए फोन किया। नीतीश कुमार ने ममता को साफ शब्दों में बताया कि वो नोटबंदी के विरोध में शामिल नहीं होंगे। एनडीटीवी डॉट.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, नीतीश ने कहा कि जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम पर हस्ताक्षर कर दिए हैं तो यह विरोध बेमानी हो जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम पटना पहुंचीं ममता बनर्जी ने आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इस बात से खफा हैं कि नीतीश ने कैबिनेट मंत्री को उनकी आगवानी के लिए नहीं भेजा। इससे पहले ममता बनर्जी ने लखनऊ में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया था। जहां अखिलेश कैबिनेट के मंत्री ने उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही नीतीश ने ये स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता ममता के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
हालांकि शाम को जब ममता बनर्जी की मुलाकात लालू प्रसाद से हुई तो उनको यह बताया गया कि राजद के प्रतिनिधि उनके आयोजन में शामिल होंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल लालू के दोनों पुत्र इस आयोजन में शिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन