फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Explains How He Refused Mamata Banerjee On Notes Ban Protest

नोटबंदी : नीतीश ने ममता बनर्जी के समर्थन नहीं करने के बताए ये कारण...

Wed, 30 Nov 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar Explains How He Refused Mamata Banerjee On Notes Ban Protest
फाइल फोटो - फोटो : getty images

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पटना में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करने वाली हैं। इससे पहले ममता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटबंदी के विरोध में हिस्सा लेने के लिए फोन किया। नीतीश कुमार ने ममता को साफ शब्दों में बताया कि वो नोटबंदी के विरोध में शामिल नहीं होंगे। एनडीटीवी डॉट.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, नीतीश ने कहा कि जब राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम पर हस्‍ताक्षर कर दिए हैं तो यह विरोध बेमानी हो जाता है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम पटना पहुंचीं ममता बनर्जी ने आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इस बात से खफा हैं कि नीतीश ने कैबिनेट मंत्री को उनकी आगवानी के लिए नहीं भेजा। इससे पहले ममता बनर्जी ने लखनऊ में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया था। जहां अखिलेश कैबिनेट के मंत्री ने उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही नीतीश ने ये स्‍पष्‍ट कर दिया कि उनकी पार्टी का कोई वरिष्‍ठ नेता ममता के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन


हालांकि शाम को जब ममता बनर्जी की मुलाकात लालू प्रसाद से हुई तो उनको यह बताया गया कि राजद के प्रतिनिधि उनके आयोजन में शामिल होंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल लालू के दोनों पुत्र इस आयोजन में शिरकत नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed