{"_id":"61486c2d8ebc3e83aa1645c0","slug":"nitish-kumar-could-not-stop-his-laughing-for-such-a-demand-placed-in-front-of-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालगंज: सीएम के सामने रख दी ऐसी मांग कि हंसे बिना नहीं रह सके नीतीश कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालगंज: सीएम के सामने रख दी ऐसी मांग कि हंसे बिना नहीं रह सके नीतीश कुमार
Mon, 20 Sep 2021 04:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:41 PM IST
सार
गोपालगंज से आए इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य योगेंद्र मिश्र ने अपने गांव को उत्तर प्रदेश राज्य में मिलाने की मांग रख दी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को एक शख्स ने अजीबोगरीब मांग रख दी जिसे सुनकर नीतीश कुमार भी हंसे बिना नहीं रह सके। ये मामला गोपालगंज का है।
विज्ञापन
दरअसल, गोपालगंज से आए इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य योगेंद्र मिश्र ने अपने गांव को उत्तर प्रदेश राज्य में मिलाने की मांग रख दी। उन्होंने बताया, मेरे गांव से उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। गांव की भौगोलिक स्थिति इस बात का संकेत देती है कि उसे बिहार के बजाय यूपी में होना चाहिए।
विज्ञापन
योगेंद्र मिश्र ने बताया कि वह 1978 से लगातार जन सेवा कर रहे हैं। अपने वेतन से ही गांव की सड़क की मरम्मत करते रहे हैं। अब पेंशन पर हैं, फिर भी जनसेवा जारी है। वह जब सीएम के सामने पहुंचे तो अपना परिचय एक कविता सुनाकर दिया।
विज्ञापन
नीतीश ने पहले उनकी पूरी बातों को गंभीरता से सुना, लेकिन अंत में उन्होंने जब यह कहा कि उनके गांव को यूपी में शामिल करा दिया जाए तो वह हंसने लगे और उन्हें पथ निर्माण विभाग के पास जाने को कहा।