फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Nitish Kumar chairs meeting with collectors and sp over covid19 situation in bihar

बिहार: बेकाबू कोरोना पर काबू पाने के लिए नीतीश कुमार ने लिया जायजा, कलेक्टर और एसपी से मांगे सुझाव

Sun, 18 Apr 2021 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 02:02 PM IST
सार

बिहार में कोरोना का फैलाव तेजी से जारी है। सरकार संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन हालात दिन प्रति दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Nitish Kumar chairs meeting with collectors and sp over covid19 situation in bihar
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में कोरोना का फैलाव तेजी से जारी है। सरकार नियंत्रण करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन हालात दिन प्रति दिन बिगड़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार रविवार को कोरोना के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जिले के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उन्होंने डीएम और एसपी से सुझाव भी मांगे ।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को हुई थी सर्वदलीय बैठक
बता दें कि शनिवार को राज्यपाल फगू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी। बैठक में सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए थे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण अपना पैर फैलाता जा रहा है। सरकार नजर बनाए हुए हैं। सूबे में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है, इसे और तेज करने की जरूरत है। राज्य में दवा और ऑक्सीजन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजद का सरकार पर आरोप
हालांकि बैठक में जो अहम सुझाव आए हैं। उसपर आपदा प्रबंधन समूह विचार विमर्श कर रहा है। साथ ही रविवार को सभी जिले के कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली जाएगी। उसके आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा। नीतीश कुमार ने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने सरकार पर कोरोना नियंत्रण करने में विफल होने का आरोप लगाया। 


बाहर में फंसे लोग आ सकते हैं बिहार
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के बाहर जो लोग हैं, वह अगर प्रदेश लौटना चाहते हैं तो उन्हें हर सुविधा प्रदान की जाएगी। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों में कोरोना जांच कराई जाए। संक्रमित होने पर लोगों को आइसोलेशन में रहना होगा। शनिवार को कोरोना पर हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने हर रोज हो रही कोरोना जांच, एक्टिव केस, रिकवरी रेट एवं टीकाकरण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed