{"_id":"fd025b870583cb059f459ebc79b0c413","slug":"nitish-kumar-cannot-stop-narendra-modi-from-entering-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीतीश में मोदी को रोक पाने की ताकत नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीतीश में मोदी को रोक पाने की ताकत नहीं'
अमर उजाला
Updated Tue, 22 Oct 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का कहना है कि मुख्ममंत्री नीतीश
विज्ञापन
कुमार में इतनी ताकत नहीं है कि वे नरेंद्र मोदी को बिहार आने से रोक लें।
उन्होंने कहा कि 1990 में लालू प्रसाद यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को बिहार आऩे से रोक दिया था पर नीतीश कुमार में इतना दम नहीं है कि वे मोदी को रोक लें।
राबड़ी देवी ने यहां कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के इशारे पर देश में साम्प्रदायिक उन्माद पैदा करने के लिए जब 1990 में आडवाणी ने रथयात्रा शुरू की तब उनके रथ को उस समय के बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रोककर उन्हें गिरफ्तार किया था।
उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर आरएसएस नरेन्द्र मोदी को आगे रखकर देश में साम्प्रदायिक उन्माद पैदा करना चाहता है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बिहार आ रहे नरेन्द्र मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी ने लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार मामले पर भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग निर्दोष थे तो इतने दलितों की हत्याओं का जिम्मेदार कौन है?
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी लालू प्रसाद यादव के दिशा निर्देशों पर काम करने के लिए एकजुट है। और वे जल्दी ही उन सारे लोगों को भी जनता के बीच में ला खड़ा करेंगी जिन्होंने लालू प्रसाद यादव को फंसाया है।