फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar cabinet meeting today, free corona vaccine in bihar and unemployed get rs10 lakh loan

कैबिनेट के फैसले: बिहार में मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका, बेरोजगारों को 10 लाख रुपये तक मिलेगा कर्ज

Tue, 15 Dec 2020 08:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar cabinet meeting today, free corona vaccine in bihar and unemployed get rs10 lakh loan
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बिहार कैबिनेट की आज शाम बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार अब बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी। वहीं कारोबार के लिए 5 लाख तक का अनुदान मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में किया प्रस्ताव पास
बिहार सरकार ने 20 लाख रोजगार देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है। साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है। तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को छात्रवृति
कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास करने पर 25,000 और स्नातक पास करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है।

स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हर जिले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। प्रत्येक प्रमंडल में टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट तथा उद्यमिता पर विशेष बल देने हेतु एक अलग विभाग स्किल डेवलपमेंट एवं उद्यमिता विभाग का गठन किया जाएगा। 

तकनीकी शिक्षा हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और एक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। राजगीर में एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। युवाओं को अपना उद्यम/व्यवसाय लगाने हेतु परियोजना लागत का 50% (अधिकतम 5 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा तथा अधिकतम 5 लाख का ऋण मात्र 1% ब्याज पर दिया जाएगा।

हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के नि:शुल्क उपचार हेतु बाल हृदय योजना लागू किया जाएगा।   राज्य से बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायतवार डाटा बेस तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed