नीतीश कैबिनेट का विस्तार: शाहनवाज और सुशांत सिंह के भाई ने भी ली मंत्री पद की शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:58 PM IST
खास बातें
बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीतने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं। मंत्री बनने से पहले शाहनवाज ने खुशी जताते हुए कहा था कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जमीन पर काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि शाहनवाज और नीतीश कुमार अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यहां पढ़ें मंत्रियों की पूरी लिस्ट-
विज्ञापन
मंत्री पद की शपथ लेते शाहनवाज हुसैन
- फोटो : Social Media