फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Cabinet expands in bihar soon

बिहार: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, नामों पर हो रही चर्चा

Thu, 25 Oct 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 25 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar Cabinet expands in bihar soon
nitish kumar - फोटो : ANI

बिहार में एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों में अब मंत्री पद के प्रबल दावेदारों के नामों की चर्चा भी होनी लगी है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में किसी महिला सदस्य को भी शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


हालांकि जदयू, भाजपा और एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। लेकिन चूंकि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत दिए थे। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि अभी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उन्हें मिलाकर कुल 28 सदस्य हैं, जिसमें जदयू के 14 मंत्री, भाजपा के 13 और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से एक मंत्री है। वैसे मंत्रिपरिषद में कुल सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है। इस हिसाब से नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद में 8 सदस्य अभी और शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में जदयू से 5-6, भाजपा से 1-2 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की ओर से एक सदस्य शामिल हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बार पूर्णिया प्रमंडल से जदयू के विधायक को मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया जा सकता है। फिलहाल यहां से नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद में एक भी सदस्य शामिल नहीं है। 

अगर नीतीश कुमार के मौजूद मंत्रिमंडल के सदस्यों की बात करें तो इसमें जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, श्रवण कुमार, संतोष कुमार निराला, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, बिजेंद्र प्रसाद यादव, मदन सहनी, कपिलदेव कामत, जय कुमार सिंह, दिनेश चंद्र यादव, शैलेश कुमार, रमेश ऋषिदेव और महेश्वर हजारी समेत कुल 14 मंत्री शामिल हैं। 


वहीं, भाजपा की ओर से नीतीश मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, विनोद कुमार सिंह, ब्रज किशोर बिंद, प्रेम कुमार, विजय सिन्हा, रामनारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार,  राणा रणधीर सिंह और विनोद नारायण झा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed