फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar became Ram-Krishna for RJD: Poster in party office comparing PM Modi as Ravana-Kansha

Bihar: राजद दफ्तर में लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, पीएम मोदी की तुलना रावण-कंस से, बिहार सीएम को बताया राम-कृष्ण

Sat, 14 Jan 2023 02:11 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 14 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश राजद के साथ बिहार में महागठबंधन सरकार के मुखिया हैं, लेकिन पहली बार उनका पोस्टर राजद कार्यालय में लगा है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि पीएम मोदी रावण-कंस हैं।

विज्ञापन
Nitish Kumar became Ram-Krishna for RJD: Poster in party office comparing PM Modi as Ravana-Kansha
राजद दफ्तर पर पहली बार नीतीश कुमार का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द दिल्ली के लिए कूच कराने का इरादा राष्ट्रीय जनता दल में गजब तरीके से झलक उठा है। दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ बिहार में महागठबंधन सरकार के मुखिया हैं, लेकिन पहली बार उनका पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लगा है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राक्षसराज रावण और कंस से की गई है। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठ सकेंगे तेजस्वी
राजद दफ्तर में नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए जाने से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इसमें वह बिहार नहीं, बल्कि देश का नेतृत्व करने के लिए निकले हुए दिख रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विनाश के लिए निकले हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस अति प्रेम के जरिए राजद दिखाना चाह रहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहता है, ताकि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को मिल जाए। तेजस्वी यादव को इस बार की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में राजद के नेता पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Nitish Kumar became Ram-Krishna for RJD: Poster in party office comparing PM Modi as Ravana-Kansha
बिहार के शिक्षा मंत्री का भाजयुमो ने पुतला फूंका। राजद के खिलाफ नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंके जाने से ज्याद इसकी चर्चा
रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले राजद कोटे से शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजद दफ्तर से करीब 500 मीटर दूर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रो. चंद्रेशखर के बयान का समर्थन करने वाले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ भी इस दौरान नारेबाजी हुई। लेकिन, इससे ज्यादा चर्चा राजद कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली दफा लगा तस्वीर और उसमें उनके देश प्रतिनिधित्व के रूप की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed