फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar attacked on pm modi, says- Not fulfilled promises

मोदी सरकार पर नीतीश का हमला- किसानों की बर्बादी के लिए केंद्र जिम्मेदार

Mon, 12 Jun 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 12 Jun 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar attacked on pm modi, says- Not fulfilled promises

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की। नीतीश ने कहा कि किसानों के लिए कोई राष्ट्रीय नीति नहीं बनाई गई जिसकी वजह से उनकी ये दुर्दशा हुई है। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले किसानों से काफी वादे किए थे, लेकिन पीएम बनने के बाद उनपर अमल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके लिए जो राष्ट्रीय नीति बनाई जानी चाहिए थी वो नहीं बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी संकट पैदा होने की स्थिति में लोन माफ कर देना सिर्फ त्वरित राहत तो दे सकता है लेकिन वो कोई स्थाई समाधान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी लंबे वक्त के बाद नीतीश इस तरह से मोदी सरकार और बीजेपी नेताओं के खिलाफ खुलकर बोले हैं। नीतीश ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के महात्मा गांधी को दिए गए बयान को लेकर तीखी प्रक्रिया दी। नीतीश ने कहा कि-गांधी के विचार ही देश को संवेदनहीनता जैसी चीजों से मुक्ति दिलाएंगे। नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री को भी योग की गलत प्रक्रिया को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को योग करना ही नहीं आ रहा था। नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वो बिहार में कल भी चुनाव कराने को तैयार हैं बशर्ते यूपी में भी फिर चुनाव कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed