फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar appoints rcp singh as jdu president know all about him ias officer beni prasad verma lipi singh 

बिहार: जानिए कौन हैं आरसीपी सिंह जिन्हें नीतीश कुमार ने सौंपी है जदयू की कमान

Sun, 27 Dec 2020 03:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Dec 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar appoints rcp singh as jdu president know all about him ias officer beni prasad verma lipi singh 
आरसीपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जनता दल यूनाइडेट (जदयू) की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले आरसीपी सिंह यानी रामचंद्र प्रसाद सिंह को पार्टी की कमान सौंपी गई। सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं। ऐसा कहा जाता है कि नीतीश कुमार बिना आरसीपी सिंह की सलाह के कोई फैसला नहीं लेते हैं। हम आपको बताते हैं कि आरसीपी सिंह कौन हैं और कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर।

विज्ञापन


राजनीति में आने से पहले थे यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी
आरसीपी सिंह नालंदा जिले के मूल निवासी हैं और राजनीति में शामिल होने से पहले वह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। सिंह का नालंदा जिले के मुस्तफापुर में छह जुलाई 1958 को जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा हुसैनपुर, नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई। बाद में वे जेएनयू में पढ़ाई करने के लिए चले गए।
विज्ञापन



बेनी प्रसाद वर्मा ने नीतीश से कराई थी मुलाकात
बेनी प्रसाद वर्मा जब केंद्रीय संचार मंत्री थे तब आरसीपी सिंह उनके निजी सचिव थे। बाद में जब नीतीश कुमार रेल मंत्री बने तो वर्मा ने उनका सिंह से परिचय करवाया और उन्हें अपने साथ रखने की सलाह दी। इसके बाद नीतीश जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी को अपना प्रधान सचिव बनाया। नीतीश बाद में उन्हें राजनीति में ले आए। वे फिलहाल बिहार से राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नीतीश का बड़ा फैसला : जेडीयू की कमान पूर्व आईएएस और सांसद आरसीपी सिंह को सौंपी


एक ही जाति से आते हैं नीतीश और आरसीपी
नीतीश और आरसीपी की दोस्ती इसलिए भी गहरी है क्योंकि दोनों ही बिहार के नालंदा से ताल्लुक रखते हैं और एक ही जाति से हैं। चुनावों में रणनीति तय करना, प्रदेश की अफसरशाही को नियंत्रित करना, सरकार के लिए नीतियां बनाना और उनको लागू करने जैसे सभी कामों का जिम्मा उनके कंधों पर रहा है। इसी कारण उन्हें 'जदयू का चाणक्य' भी कहा जाता है।

आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह के पिता हैं आरसीपी सिंह
आरसीपी सिंह ने 21 मई 1982 में गिरिजा सिंह से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी का नाम लिपि सिंह है जो 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक शख्स की मौत के मामले में उनका नाम सामने आया था। इससे पहले लिपि सिंह पिछले साल उस समय और अधिक चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed