फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar allots fund for restoration of riot hit mosques and Madrassa

हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मस्जिद-मदरसे की मरम्मत के लिए नीतीश ने दिए 2 लाख रुपये

Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar allots fund for restoration of riot hit mosques and Madrassa
नीतीश कुमार - फोटो : SELF

बिहार सरकार ने सांप्रदायिक दंगों से प्रभावित हुए राज्य के समस्तीपुर जिल में स्थित गुदरी मस्जिद और जियाल-उलुम मदरसे की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपए आवंटित किए हैं। गृह मंत्रालय जिसका कार्यभार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है उन्होंने 2,13,700 रुपए मरम्मत कार्य के लिए आवंटित किए हैं। इन दोनों के ही इंफ्रास्ट्रक्चर को दंगों की वजह से नुकसान पहुंचाया गया था।

विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने औरंगाबाद में रामनवमी के दौरान निकाले गए जुलूस में जिन लोगों की दुकानों को आग लगा दी गई थी, उन्हें 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। इसी तरह की व्यवस्था नवादा जिले के लोगों के लिए की गई है। नवादा में 6 दुकानों को आग लगा दी गई थी जिसके लिए 8.5 लाख रुपए जारी किए गए हैं। राम नवमी के मौके पर भागलपुर और औरंगाबाद में दंगे हो गए थे। नवादा में हनुमान की मूर्ति को तोड़ने के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर बयान देते हुए कहा कि उन्हें वोट की नहीं बल्कि वोटरों की चिंता है। विपक्ष लगातार उनपर शराबबंदी को लेकर निशाना साधता रहा है। इसपर उन्होंने कहा कि अगर हमसे गुस्सा हैं तो मुझे बर्बाद कर दीजिए, लेकिन शराबबंदी का विरोध तो मत कीजिए। विपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा- कुछ लोग गरीबों के हिमायती बनते हैं और गरीबों के खिलाफ ही अभियान चलाते हैं। शराब से सबसे ज्यादा प्रभावित केवल गरीब ही होते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को बदलने के लिए शराबबंदी का साथ दीजिए और धंधेबाजों को पकड़वाइए। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed