{"_id":"5c1c72cfbdec2256e63b1a09","slug":"nitish-kumar-allots-bunglow-to-lalu-yadav-son-tejpratap-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश के दखल के बाद तेजप्रताप यादव को मिला नया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश के दखल के बाद तेजप्रताप यादव को मिला नया आशियाना
Fri, 21 Dec 2018 10:31 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना बचपन 1 अर्णे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिताने वाले लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को राजधानी पटना में नया आशियाना मिलने वाला है। बिहार सरकार ने बंगला आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दखल के बाद तेजप्रताप को विधानसभा पूल से बंगले का आवंटन किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है केवल अधिसूचना जारी होना बाकी है।
विज्ञापन
तेजप्रताप ने कहा कि मेरे भाई तेजस्वी के पास भी महागठबंधन का नेता होने के नाते आवास है। मेरा ध्यान चुनावी जंग ओर है, मेरे पास रहने को जगह नहीं होगी तो मैं काम कैसे करूंगा? मैंने मुख्यमंत्री से बात की थी और एक महीने पहले भवन निर्माण मंत्री महेश्वर प्रसाद हजारी को भी लिखा था मगर सुनवाई नहीं हुई।
तेजप्रताप को विधायक की हैसियत से सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। पहले उन्हें दरोगा राय पथ पर बंगला दिया गया था जिसे उन्होंने लेने से इंकार कर दिया और हार्डिग रोड के बंगला नंबर दो देने की बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दखल के बाद तेजप्रताप को विधानसभा पूल से बंगले का आवंटन किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है केवल अधिसूचना जारी होना बाकी है।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी होंगे पड़ोसी
भवन निर्माण मंत्रालय से मामले में प्रगति न होने के बाद तेजप्रताप ने फोन से मुख्यमंत्री से जाने आग्रह किया था। तेजप्रताप को 2 एम स्ट्रैंड भवन अलॉट किया गया है। तेजप्रताप कोर्ट में तलाक का केस दाखिल होने के बाद से ही अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। अब उनका नया आशियाना अपने भाई तेजस्वी से दूर और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समीप होगा।