{"_id":"9ad46dc8b7274b6748ae72fcf6f4273e","slug":"nitish-got-angry-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बयान पर भड़की जेडीयू, माफी मांगने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बयान पर भड़की जेडीयू, माफी मांगने को कहा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने खिलाफ भाजपा के नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। नीतीश ने भाजपा नेताओं को गरिमाहीन करार देते हुए माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से कहा कि भाजपा के नेता जिस भाषा में बात कर रहे हैं, वह साबित करती है उनमें थोड़ी भी गरिमा नहीं है।
दरअसल नीतीश कुमार ने कहा था कि नरेंद्र मोदी की पटना रैली में विस्फोट से भाजपा को फायदा हुआ है। इस पर नई दिल्ली में सोमवार को भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि इस तरह के बयान देने से नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
इसके बाद नीतीश कुमार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि हर दिन भाजपा के नेता अपने खोखलेपन का सबूत दे रहे हैं।
सोमवार को उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ की खेती करने का आरोप लगाया था।
नीतीश ने कहा कि ऐसा वह मोदी के झूठे आरोपों के बाद कह रहे हैं। मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि जब पटना में विस्फोट हो रहे थे नीतीश सरकार के लोग राजगीर में भोज खा रहे थे।
विज्ञापन
नीतीश ने कहा, अगर वे (मोदी और उनके सहयोगी) राजनीतिक पार्टी चला रहे हैं तो मैं भी राजनीतिक पार्टी चला रहा हूं और मुझे उनके फैलाये झूठ का पर्दाफाश करने का पूरा अधिकार है।
बिहार स्टेट बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के स्थापना दिवस समारोह के बाद नीतीश ने अलग से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने 27 अक्टूबर को भाजपा की रैली में सुरक्षा मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती थी।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के विस्फोट से भाजपा को फायदा ही हुआ, नहीं तो मोदी की रैली में लोग ही नहीं जुटते।
भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘हुंकार रैली’ में सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं के बारे में ओछी बातें करने से अच्छा नीतीश कुमार को गांधी मैदान में हुए धमाकों में सरकार की विफलता को स्वीकार करना चाहिए।
उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ राज्य के गृहमंत्री भी हैं और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है।
इस बीच मंगल पांडे ने यह भी बताया कि दिसंबर या जनवरी के बीच में नरेंद्र मोदी तीसरी बार बिहार का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह एक रैली का आयोजन कर सकते हैं।