{"_id":"b9395aa7bde6f1d58a98b659e7a3d57f","slug":"nitish-criticized-government-for-dhondia-kheda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सुर में बोले नीतीश, खुदाई को बताया बकवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सुर में बोले नीतीश, खुदाई को बताया बकवास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डौंडिया खेड़ा गांव में खजाने की खुदाई की आलोचना की है।
विज्ञापन
नीतीश ने शोभन सरकार के सपने के आधार पर खजाने की तलाश को बकवास कहा है।
जब नीतीश से खजाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डौंडिया खेड़ा में जो हो रहा है वह बिल्कुल बकवास है। सपने के आधार पर खोज करने से पूरे देश में गलत संदेश गया है।
विज्ञापन
इससे पहले नरेंद्र मोदी भी खुदाई का विरोध कर चुके हैं, हालांकि वो बाद में पलट भी गए। उन्होंने कुछ दिन पहले मद्रास यूनिवर्सिटी में भाषण देते हुए कहा था कि डौड़िया खेड़ा में सोने की खुदाई करवाकर केंद्र सरकार पूरी दुनिया में अपना मजाक उड़वा रही है।
विज्ञापन
मोदी के इस बयान का साधु शोभन सरकार ने विरोध किया था। उन्होंने मोदी को चिट्ठी लिखकर भी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद नरेंद्र मोदी पीछे हट गए और शोभन सरकार की तारीफ की।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया की संत शोभन सरकार के प्रति अनेक वर्षों से लाखों लोगों की श्रद्घा जुड़ी हुई है। मैं उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं।