बिहारः जीत पक्की मान बैठे हैं नीतीश, दे रहे नए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनावों में अभी दो चरणों का ही मतदान हुआ है जिनके नतीजों के लिए 8 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो चरणों के बाद ही खुद की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं।
उनका विश्वास ऐसा है कि उन्होंने पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास की मरम्मत और साज सज्जा के आदेश दे दिए हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में एक दीवार को गिराने के आदेश दिए हैं जिससे बराबर का विजिलेंस ब्यूरो का भवन भी मुख्यमंत्री आवास में ही आ जाए। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की इस बिल्डिंग को मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जब वह जीत कर वापस आएंगे।
विजिलेंस ब्यूरो की बिल्डिंग को मिलाया जाएगा सीएम आवास में
माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार दोबारा जीत कर वापस आते हैं तो इस सलाहकार परिषद का अध्यक्ष प्रशांत किशोर जो मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान को संभाल रहे हैं उन्हें इसका अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
फिलहाल किशोर अपने 100 तकनीकी सहयोगियों की टीम के साथ एग्जिबिशन रोड से मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान संभाल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का कान नाक माना जाता है, इसलिए जरूरी है जीत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के नजदीक ही जगह दी जाए।
वर्तमान में उनकी हैसियत जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण चौधरी और राज्यसभा एमपी केसी त्यागी को भी निष्प्रभावी करने की भी है। वही तय करते हैं कि कौन पत्रकार नीतीश कुमार से मिलेगा कौन नहीं।