फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nishant Reza made Aadhaar with Hindu identity in Motihari; Used to rape-blackmail girls in fake media house

Bihar News: नाम बदल हिंदू पहचान से आधार बनवाया; फर्जी मीडिया हाउस बना लड़कियों के साथ करता था खेल

Tue, 30 May 2023 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 May 2023 01:09 PM IST
सार

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। इसके पहले भी वह फर्जी नाम और धर्म बदलने के आरोप में जेल जा चुका है। पूरे मामले की सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Nishant Reza made Aadhaar with Hindu identity in Motihari; Used to rape-blackmail girls in fake media house
आरोपी निशांत रेजा उर्फ निशांत राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक अजीब मामला सामने आया है। एक युवक दो नाम से अलग-अलग आधार कार्ड और अन्य कागजात बना कर फर्जी काम करता था। आधार कार्ड एक नाम हिंदू से तो दूसरा मुस्लिम नाम से बनवा रखा है। इतना ही नहीं खुद को एक न्यूज ग्रुप का संपादक बता कर लोगों पर खूब धौंस भी जमाता था। वहीं, इसकी आड़ में वह लड़की-महिला सहित अन्य को ट्रेनिंग के नाम पहले बुलाता। फिर अपने झांसे में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध बनाता। फिर ब्लैक मेल कर उसे इस्तेमाल करता। उसके काले कारनामों की उसके मकान मालकिन ने थाने में उसके खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस जांच में उसके काले कारनामों की पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मठिया डीह निवासी मकान मालकिन सुनीता शर्मा ने छतौनी थाने में आवेदन दिया है। सुनीता शर्मा ने आवेदन में बताया है कि निशांत राज आयबोर बोला कि मैं पंडित जाति से आता हूं। मुझे रूम चाहिए, मीडिया ऑफिस खोलना है। सुनीता ने उसे भाड़े पर रूम दे दिया। उसके बाद निशांत ने पहले मुझे अपने झांसे में लेकर संबंध बनाया। फिर मेरी विधवा बहू को झांसे में लिया, उससे भी संबंध बनाया और उसने उसका वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन



फर्जी मीडिया ऑफिस में आरोपी निशांत रेजा

नाम बदलकर लड़कियों को फंसाता था अपने जाल में
खुद को तरंग मीडिया का संपादक कहने वाले निशांत राज का सही नाम निशांत रेजा है। लेकिन यह जिले में निशांत राज के नाम से जाना जाता था। असल में वह एक मुस्लिम युवक है। वह अपना नाम और धर्म बदलकर पत्रकारिता करता था। इस आरोप में वह पहले भी मोतिहारी डीपीआरओ के आवेदन पर जेल की हवा खा चुका है। असल में निशांत रेजा मुस्लिम है और उसके पिता का नाम मोतिउर्रह्मान है, जो मेहसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। निशांत रेजा हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र व पैन और कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाकर लोगों को चूना लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा महिला की संपत्ति पर थी नजर
दरअसल, इस कथित पत्रकार की नजर छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह मोहल्ला निवासी एक विधवा सुनीता शर्मा नामक महिला की करोड़ों की संपत्ति पर थी। इन सभी बातों का पता जब मकान मालकिन के छोटे बेटे जो एयरफोर्स का जवान है, को पता चला तो वह भागा-भागा मोतिहारी आया। फिर काफी मशक्कत के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद उसके छोटे बेटे ने इसकी शिकायत छतौनी थाना में अपनी मां सुनीता शर्मा और भाभी आभा शर्मा से करवाई। तब जाकर छतौनी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

निशांत रेजा ने पत्रकारिता की ट्रेनिंग के नाम पर एक शादीशुदा महिला को भी अपने जाल में फंसा लिया था। जब महिला ऑफिस पहुंची तो उसने निशांत रेजा की कहानी सुन कर फूट-फूट कर रोने लगी। निशांत ने उस महिला के साथ संबंध बनाने का भी वीडियो बना लिया था। मोहल्ले के लोगों ने उस महिला को छतौनी थाने के हवाले कर दिया।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। इसके पहले भी वह फर्जी नाम और धर्म बदलने के आरोप में जेल जा चुका है। पूरे मामले की सघन जांच की जा रही है।

rape and blackmail girls
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed