{"_id":"64b2839eff3723fb860ecc8a","slug":"nihal-singh-went-towards-deoghar-like-a-scorpion-bam-from-saharsa-in-month-of-sawan-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: महादेव की ऐसी कृपा हुई कि बिच्छू बम बनकर देवघर की ओर चल पड़ा युवक, पहले पांच बार दंडवत करके गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: महादेव की ऐसी कृपा हुई कि बिच्छू बम बनकर देवघर की ओर चल पड़ा युवक, पहले पांच बार दंडवत करके गया था
Sat, 15 Jul 2023 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:01 PM IST
सार
सहरसा निवासी निहाल सिंह इस बार सावन के महीने में बिच्छू बम बनकर बाबा की नगरी देवघर के लिए निकले हैं। वह सावन में लगातार पांच सालों से देवघर जा रहे हैं। इस महादेव की ऐसी कृपा हुई कि इस बार निहाल ने देवघर जाने के लिए बिच्छू बम बनने का फैसला किया... जानें पूरी कहानी।
विज्ञापन
बिच्छू बम निहाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले के निवासी निहाल सिंह इस बार सावन के महीने में बिच्छू बम बनकर बाबा की नगरी देवघर के लिए निकल गए हैं। सावन महीने में लगातार पांच सालों से वह देवघर जा रहे हैं। पिछले साल यह बम दंडवत प्रणाम देकर गए थे। देवघर में पूजा-अर्चना करने के लिए इस बार निहाल सिंह बिच्छू बम बनकर चार दिन पहले निकले हैं। इनके बिच्छू बम बनकर जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे निहाल हाथ नीचे रखकर और पैर ऊपर करके रोड पर चल रहे हैं। इस तरह से चलना सबके बस की बात नहीं है और ये महादेव की कृपा से ही चल रहे हैं जैसा कि लोग बोल रहे हैं। यह वायरल वीडियो बीते तीन चार दिन पहले का बताया जा रहा है। बिच्छू बम का नाम निहाल सिंह (25) है जो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 17 के रहने वाला बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, वार्ड नं 17 के रहने वाले भानु प्रताप सिंह की मानें तो उसका नाम निहाल सिंह है। हम लोगों के मोहल्ला वार्ड नं 17 में उनका घर है। उनके पिता का नाम सुधीर कुमार सिंह है। बिच्छू बम के पिता काफी बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी फेल थी और लिवर भी खराब था। पहली बार यह बिच्छू बम बनकर जा रहे हैं। इससे पूर्व यह पांच बार दंड प्रणाम देकर गया था।
विज्ञापन
भानु प्रताप ने बताया कि वहां दंड प्रणाम देकर जो गया तो महादेव के प्रति ऐसी आस्था जग गई कि फिर इस बार बिच्छू बम बनकर जा रहा है। जब से महादेव के शरण में गया उस दिन से इनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। काफी अच्छे हैं, आप लोग जाकर देख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इधर तीन चार दिन पहले से चलना शुरू किया है। हमको लगता है कि लगभग छह-सात महीना लगेगा। देवघर पहुंचने में अगर बीमार नहीं पड़ा तो अगर बीच में स्वास्थ्य में परेशानी हुई तो और समय लग सकता है।