फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Night curfew in bihar, school and college in bihar remain closed till 15th may, know new corona guidelines for bihar

कोरोना का कहर : बिहार में लगा नाइट कर्फ्यू, 15 मई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, जानिए नए दिशानिर्देश

Sun, 18 Apr 2021 07:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Apr 2021 07:18 PM IST
सार

  • बिहार सरकार ने पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है
  • इस दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे

विज्ञापन
Night curfew in bihar, school and college in bihar remain closed till 15th may, know new corona guidelines for bihar
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। यह कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान सब्जी, फल, अंडे और मांस बेचने वाली सभी दुकानें शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएंगी। रेस्टोरेंट में बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा लेकिन होम डिलीवरी 9 बजे रात तक होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों द्वारा किसी भी तरह की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, पार्क एवं उद्यान को 15 मई तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन सेवाओं पर नहीं होंगी पाबंदी
बैंक, एटीएम, डाकघर व रसोई गैस की दुकान व पेट्रोल पंप जैसी सेवाओं पर पाबंदी नहीं होंगी। अस्पताल व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी लगातार जारी रहेंगी। पुलिस व सुरक्षा बल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ई-कॉमर्स के सभी संस्थान खुले रहेंगे।
विज्ञापन


किसी भी तरह के यातायात रोक नही
कोरोना के नियमों के पालन करने के साथ सार्वजनिक वाहन चलाए जा सकते हैं। निजी वाहनों के आवाजाही को छूट दी गई है। शर्तों के साथ ट्रेनों व फ्लाइट को जारी रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में 100 तो दाह संस्कार में 25 लोग जाएंगे
सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक रहेगी लेकिन यह दफन, दाह संस्कार और पूजा पर लागू नहीं होगा। दफन और दाह संस्कार के लिए लोगों की संख्या घटाकर 25 की गई है। शादी और श्राद्ध में लोगों की संख्या घटाकर 100 की गई है।

कोरोना के कारण स्थिति बिगड़ रही है : नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग भी बाहर हैं हम लोगों का अनुरोध है कि जितना जल्दी से जल्दी हो सके लौट आएं। हम लोगों का यह आग्रह है। हम लोगों की तरफ से जो भी सहयोग संभव है, हम करेंगे लेकिन आ जाएं क्योंकि जितना देर करेंगे कठिनाईयां बढेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आज अभी कुछ देर पहले तक की रिपोर्ट है कि आज ही एक दिन में 8,690 नए मामले सामने आए। विमर्श करने के बाद काफी कुछ निर्णय लिया गया है। कुछ इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।


RT-PCR रिपोर्ट में अनियमितता की खबर आ रही है : नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि खबर आई की RT-PCR रिपोर्ट 3-4 दिन में आ रही है। कहीं-कहीं खबर मिली कि रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आई है। इसे जल्दी से प्राप्त किया जाए ताकि समय से इलाज शुरू हो जाए। इसके बारे में बहुत ठोस निर्णय लिया गया है। ऑक्सीजन की आपूर्ति हर हाल में समय पर किया जाएगी, इस पर बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed