फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NIA raids the houses of Maoist commander Vinay Yadav and his son-in-law in Aurangabad

Aurangabad: जेल में बंद नक्सली कमांडर विनय यादव और उसके दामाद के घर एनआईए का छापा, एक डायरी और फोन जब्त

Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

औरंगाबाद में एनआईए ने जेल में बंद नक्सली कमांडर विनय यादव और उसके रिश्तेदार के घर रेड डाली है। रेड में एक डायरी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

विज्ञापन
NIA raids the houses of Maoist commander Vinay Yadav and his son-in-law in Aurangabad
एनआईए की रेड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने बुधवार को औरंगाबाद में छापेमारी की। एनआइए की ये रेड जेल में बंद नक्सली कमांडर विनय यादव और उसके दामाद के घर पर की गई। बिहार-झारखंड समेत पांच राज्यों में मोस्ट वांटेड रहे चार लाख के इनामी नक्सली कमांडर विनय यादव ने पिछले साल एक करोड़ से अधिक लेवी की रकम के साथ सरेंडर किया था। विनय यादव के औरंगाबाद के अम्बा थाना के देऊरा स्थित पैतृक आवास और महसु में उसके दामाद के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेड में डायरी और मोबाइल जब्त किया गया है। कहा जा रहा है कि डायरी में बेहद अहम जानकारियां दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान जेल में बंद नक्सली कमांडर विनय यादव उर्फ गुरुजी उर्फ मुराद जी के घर से एक मोबाइल फोन तथा इसी थाना के महसु में उसके दामाद प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव के घर से डायरी जब्त की गई है। कहा जा रहा है कि एनआईए नक्सली विनय द्वारा रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित की गई संपत्ति की जांच करने आई थी। इस दौरान विनय के परिजनों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनआईए की इस रेड के पहले प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) विनय की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी ने विनय के देउरा स्थित घर, दामाद के घर तथा औरंगाबाद में करोड़ों की संपत्ति को पहले से ही अटैच कर रखा है। अटैच संपत्ति में विनय के परिवार और उसके दामाद के परिवार के सदस्यों के नाम छह भूखंड, तीन बस, एक बोलेरो, एक मिनी वैन और एक जेसीबी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नक्सली की पत्नी, बेटी-दामाद और उसके पिता सरयू यादव के कई बैंक खाते भी पहले से ही फ्रीज किए हुए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के कामा बिगहा स्थित मकान और अन्य संपत्ति भी ईडी पहले जब्त कर चुकी है। जानकारी के अनुसार नक्सली कमांडर विनय के खिलाफ बिहार और झारखंड में लूट, हत्या और डकैती के दर्जनों मामला दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली विनय यादव उर्फ कमल उर्फ मुराद को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। बिहार सरकार की नक्सल सेल ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था। झारखंड में भी उसके खिलाफ 10 लाख का इनाम घोषित था। उस वक्त विनय की गिरफ्तारी दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव से की गई थी। मायापुर में वह अपने एक सहयोगी के घर गया था। इसकी सूचना मिलने पर डीआइयू टीम, दाउदनगर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा था। 


इसके पास से एक हथियार और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया था। गिरफ्तारी के बाद विनय की निशानदेही पर एक करोड़ से अधिक की लेवी की रकम भी बरामद की थी। साथ ही पुलिस ने ढिबरा थाना क्षेत्र के घुरनडीह गांव निवासी कमलेश यादव, मदनपुर थाना क्षेत्र के लंगुराही गांव निवासी अवधेश यादव, घुरमेठ गांव निवासी पिंटु यादव को भी उठाया था। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर से कुटुंबा प्रखंड के डुमरी पंचायत मुखिया रविंद्र यादव को भी हिरासत में लिया था और नक्सल कनेक्शन को लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed