बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार को भेजा नोटिस, मांगी विस्तृत रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार सरकार, सचिव और मुख्य सचिव सहित केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में राज्य के मुजफ्फरपुर में मस्तिष्क ज्वर (एक्यूट इंसेफेलाइटिस) से हुए मौतों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
NHRC issues a notice to Chief Secretary, Govt of Bihar & Secretary, Union Ministry of Health & Family Welfare, calling for a detailed report in deaths due to Acute Encephalitis Syndrome in Muzaffarpur, Bihar. pic.twitter.com/xoy6INKZ8S
— ANI (@ANI) June 17, 2019
आयोग ने इस स्थिति से निपटने के लिए जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस/एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (NPPCJA) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन की स्थिति भी मांगी है। इसकी प्रतिक्रिया चार सप्ताह के भीतर मिलने की उम्मीद है।
The Commission has also sought the status of implementation of National Programme for Prevention and Control of Japanese Encephalitis Virus/ Acute Encephalitis Syndrome (NPPCJA) and other steps taken to deal with the situation. The response is expected within four weeks. https://t.co/k8CHFBgN9s
— ANI (@ANI) June 17, 2019
बता दें कि बिहार के एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में रोजाना दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला जारी है। इस बुखार के कारण सबसे ज्यादा मौतें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ही हुई हैं। इस बुखार पर रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अभी तक राज्य में इस वजह से सौ से ज्यादा मौत हो चुकी हैं।