फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly wed wife arrested for killing husband in Bihar, relationship between brother in law with sister in law

Bihar : 29 मई को शादी की और अगले दिन हो गया मर्डर; जिसने दूल्हे को मरवाया उसकी 6 जून को हत्या, गिरफ्त में वह

Wed, 07 Jun 2023 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 07 Jun 2023 09:41 PM IST
सार

Husband Wife : गजब की मर्डर मिस्ट्री ने बिहार पुलिस को उलझा दिया है। 29 मई को एक शादी धूमधाम से होती है और 1 जून को दूल्हे की लाश मिलती है। हत्या 30 मई को हो गई थी, यह पता चलने से पहले हत्या करने वाले की भी लाश मिल गई है।
 

विज्ञापन
Newly wed wife arrested for killing husband in Bihar, relationship between brother in law with sister in law
जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Husband Wife : गजब की मर्डर मिस्ट्री ने बिहार पुलिस को उलझा दिया है। 29 मई को एक शादी धूमधाम से होती है और 1 जून को दूल्हे की लाश मिलती है। हत्या 30 मई को हो गई थी, यह पता चलने से पहले हत्या करने वाले की भी लाश मिल गई है। मामला गया जिले के गुरुआ प्रखंड की है।

विज्ञापन


छः दिन के अंदर दो हत्या 
घटना के संबंध में एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि गुरुआ प्रखंड अंतर्गत  लकड़हारा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की 31 मई की रात शादी हुई थी। और  1जून को गांव में ही नहर के किनारे उसकी लाश बरामद हुई। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर हीं रही थी तभी 6 जून की सुबह दुल्हन के मौसेरे बहनोई की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई । उसका शव लावारिस हालत में आमस थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के निकट जीटी रोड के किनारे बरामद हुआ।
विज्ञापन


अचानक दो मौत में उलझ गई पुलिस 
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दूल्हा अशोक कुमार यादव की हत्या की जांच शुरू कर दी गई । जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को दुल्हन पर शक हो गया। जांच में दुल्हन की भूमिका संदिग्ध पाई गई । लेकिन पुलिस लगातार पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी। लेकिन इसी बीच फिर अचानक दुल्हन के मौसेरे बहनोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब पुलिस का  उस दुल्हन पर शक गहराता चला गया और पुल्लिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजायज संबंध बना हत्या की वजह 
पुलिस ने जैसे ही सख्ती बढ़ाई दुल्हन पुलिस के सामने टूट गई और  पुलिस के सामने साड़ी कहानी कहते हुए अपना सारा अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि दूल्हा अशोक कुमार की हत्या उसने अपने मौसेरे बहनोई से कराई थी। क्योंकि मौसेरे बहनोई उपेंद्र के साथ लंबे समय से उसके अवैध संबंध थे।


दुल्हे को हो गई थी जानकारी 
पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने पुलिस के सामने बयान दिया कि दुल्हन के नाजायज संबंध की भनक उसके दूल्हे अशोक कुमार यादव को शादी के दूसरे दिन ही लग गई थी । इसीलिए उपेंद्र से उसनेअशोक की हत्या करवा दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed