{"_id":"6477148f5484cc3f7902f91d","slug":"newly-married-woman-strangled-to-death-for-dowry-only-after-15-days-of-marriage-in-siwan-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में शादी के 15 दिन बाद ही नवविवाहिता की गला दबाकर ली जान; ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में शादी के 15 दिन बाद ही नवविवाहिता की गला दबाकर ली जान; ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
Wed, 31 May 2023 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 03:04 PM IST
सार
थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के अनुसार कार्रवाई कर उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
जीबी नगर तरवारा थाना, सीवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में फिर एक नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से शादी के 15 दिन बाद एक नवविवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद जीबी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, माधोपुर गांव निवासी गोविंद कुमार साह की शादी इसी माह 15 मई को जामो थाना क्षेत्र के डुमरा राजवंश रघुवंशी टोला निवासी दुलारचंद की बेटी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से की गई थी। मृतका के पिता ने बताया कि आज अचानक पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। जब पिता वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर
मृतका के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसी महीने की 15 मई के दिन धूमधाम से दहेज देकर शादी की गई थी। दामाद के घर वाले दूसरे दिन से ही और पैसों के दहेज की मांग कर रहे थे। जब हम लोगों ने मना किया तो बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर मृतका प्रियंका कुमारी के पिता ने अपने दामाद गोविंद साह, प्रतिमा देवी, रंजन साह और अजय साह पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के अनुसार कार्रवाई कर उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।