{"_id":"57703c944f1c1bc97379b090","slug":"new-topper-of-bihar-board-is-kirit-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबी रॉय के फेल होने के बाद बदल गए बिहार बोर्ड के टॉपर, जानें नाम और अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबी रॉय के फेल होने के बाद बदल गए बिहार बोर्ड के टॉपर, जानें नाम और अंक
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
अब बिहार इंटरमीडिएट की कला संकाय की टॉपर खगड़िया की कीर्ति भारती बन गई हैं। शनिवार को रूबी राय का परीक्षा परिणाम रद्द होने के बाद बिहार इंटर टॉपरों की सूची में बदलाव हुआ।
विज्ञापन
बोर्ड ने नई सूची जारी करते हुए कीर्ति को इंटरमीडिएट में कला संकाय की टॉपर घोषित कर दिया। दरअसल, इंटरमीडिएट कला संकाय की टॉपर रूबी राय के बोर्ड के विशेष परीक्षा में फेल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसका रिजल्ट रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
नई सूची के मुताबिक महेशखुंट स्थित शारदा गिरधारी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा कीर्ति भारती का नाम सूची में सबसे ऊपर है। मानसी के राजाजान की रहने वाली कीर्ति को परीक्षा में 408 अंक मिले हैं। वह हिंदी से आनर्स कर यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं। उसके पिता विश्वंभर प्रसाद पेशे से शिक्षक हैं और उनकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
बिहार इंटरमीडिएट टॉपरों की नई सूची
1. कीर्ति भारती - शारदा जीके कॉलेज, महेशखूंट, खगड़िया - 408
2. खुशबू कुमारी - एसयूके प्लस 2 स्कूल, प्रतापगंज, सुपौल - 401
3. तयब्बा परवीन - डीसी इंटर कॉलेज एस बख्तियारपुर, सहरसा - 398
4. तसनीम जहां - जेएनकेटी प्लस 2 स्कूल, खगड़िया - 395
Published By Rahul Sankrityayan