फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   new controversy of this jdu mla Shyam Bahadur

नीतीश के 'रंगीन मिजाज' विधायक का नया कारनामा

Tue, 13 Dec 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
new controversy of this jdu mla Shyam Bahadur
फाइल फोटो - फोटो : social media

जनता दल यूनाइटेड( जेडीयू) के विधायक श्याम बहादुर फिर सुर्खियों में हैं। बार-बालाओं के साथ डांस करते विधायक श्याम बहादुर की कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। अब एक नया विवाद उनसे जुड़ा है। खबर है कि नशे में धुत विधायक ने एक पुलिस अधिकारी से गाली-गलौच की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, सिवान की सराय ओपी पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। तभी विधायक की गाड़ी पहुंची और गाड़ी से उतरकर विधायक ने पुलिस कर्मियों को गाली देनी शुरू कर दी। जब अन्य पुलिसकर्मी ने मना किया तो उनके साथ बदसलूकी की और हाथापाई पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद आसपास के थानाध्यक्षों को जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया था, पर तब तक विधायक जा चुके थे। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ये भी सवाल उठ रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी के बाद विधायक नशे में कैसे थे। बताते चलें कि विधायक पर कई बार बार-बालाओं के साथ डांस का भी आरोप लग चुका है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed