{"_id":"641086cdf4b62619d506916f","slug":"nephew-dies-during-uncle-s-wedding-in-muzaffarpur-dead-body-found-in-pit-100-meters-away-from-home-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: चाचा की शादी में भतीजे की मौत, घर से सौ मीटर की दूरी पर गड्ढे में मिला शव, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: चाचा की शादी में भतीजे की मौत, घर से सौ मीटर की दूरी पर गड्ढे में मिला शव, परिजन बेहाल
Tue, 14 Mar 2023 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:08 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के सहबाजपुर में मंगलवार को चाचा की शादी दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का शव घर से थोड़ी दूरी पर पानी भरे गड्ढे में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरे कपड़ों में मृतक बच्चा काशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में मंगलवार को चाचा की शादी में मासूम भतीजे की मौत हो गई। बच्चे का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर पानी भरे गड्ढे में मिला। घटना के बाद परिजन बेहाल हैं। मृतक की पहचान सहबाजपुर निवासी गुड्डू साह के दो साल के बेटे काशी बाबू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काशी खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चे के चाचा रवि साह की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बाहर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। उसकी मौसी सुलेखा देवी घर से बाहर उसे ढूंढते हुए पानी भरे गड्ढे के पास पहुंची, जहां उन्हें बच्चे का शव दिखा। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। बेटे का शव देखकर मां माला देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। उसे घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता गुड्डू साह मेडिकल के पास फल बेचने का काम करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी थी। बेटी की उम्र सात साल और बेटे की पांत साल है। जबकि, काशी की उम्र महज दो साल थी। मामले में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।