बड़ी लापरवाही : खगड़िया में टला बड़ा हादसा, रेल फाटक खुला छोड़ सोता रहा गेट मैन और गुजर गई ट्रेन
Bihar : बिहार में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस घटना में गेट मैन को आरोपी बनाया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग ऐसी लापरवाही करने वाले रेलवे कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विस्तार
खगड़िया में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही दिखी है, जहां रेल फाटक खुला छोड़ गेट मैन सो गया ट्रेन मालगाड़ी ट्रेन गुजर गई। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वायरल वीडियो सोमवार देर रात्रि की बताई जाती है। घटना पसरहा रेलवे स्टेशन अंतर्गत रेलवे केबिन संख्या (22ए सी ए) की कही जा रही है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि गेटमैन की लापरवाही से एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यह फाटक रात भर खुला रहता है।
खुली फाटक से गुजरी ट्रेन, टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय फाटक खुला था, उस समय वहां से एक मालगाड़ी ट्रेन गुजर रही थी। ऐसे में गेटमैन की इस बड़ी लापरवाही से जान माल का नुकसान हो सकता था। इधर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
वाहनों का होता है आवागम
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रेलवे फाटक पर गेटमैन की लापरवाही दिखी है वहां गाड़ियों का आना जाना लगातार होता है। ऐसे में ट्रेन की चपेट में कोई वाहन आ सकता था। लोगों का कहना है कि पैदल लोग भी ट्रेन की चपेट में आने से कट सकते थे। रेलवे फाटक को खुला छोड़ सुमन (गेटमैन) अक्सर सो जाया करता है। लोगों की यह मांग है कि रेलवे इस लापरवाही के लिए गेटमैन सुमन पर उचित कार्रवाई करे।
गेटमैन सस्पेंड
इस बावत पसराहा रेलवे स्टेशन के सिग्नल अधिकारी नितेश सिंह ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो शिकायतकर्ता नरेंद्र मंत्रालय को भेजा था। इसके बाद गेट मैन को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण उसकी आंख लग गई थी।